Wed. Jun 24th, 2026
डीएम की अध्यक्षता में एसडीएम, बगहा कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
डीएम, एसपी बगहा, उप विकास आयुक्त फ्लैग मार्च में शामिल, सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला में मुहर्रम एवं महावीरी अखांड़ा को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से एसडीएम, बगहा के कार्यालय कक्ष सेवा शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। डीएम दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में रामनगर और बगहा के ओबैदुर रहमान, सदाकांत शुक्ला, तबरेज आलम, राणा बलवंत सिंह ने मुहर्रम तथा महावीरी अखाड़ा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने को सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व के सभी पर्व-त्योहार मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी शांतिपूर्वक पर्व मनाएंगे।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। विभिन्न जगहों पर पर्याप्त संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। त्योहार के अवसर पर सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन को आपके अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है ताकि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा सम्पन्न कराया जा सके। असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। छोटी-छोटी बातों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें। निगरानी रखें, प्रशासन मुस्तैद है। सभी लोग मिलजुल कर अमन-चैन, शांतिपूर्ण पर्व को सम्पन्न कराएं। एसपी बगहा किरण कुमार गोरख जाधव ने कहा कि सभी थाना को अलर्ट पर रखा गया है। असमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शांति समिति की बैठक के उपरांत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च रत्नमाला के विभिन्न वार्डो, नवका टोला आदि से होकर गुजरा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की बात कही।गयी। डीएम ने जिला वासियों से अपील किया कि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा पर्व सद्भाव पूर्वक मनाएं। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बगहा किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ अनुपमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया