Wed. Jun 24th, 2026

गृह रक्षकों की बहाली अगले आदेश तक स्थगित,पुनः तिथि होगी निर्धारित

शिवा तिवारी की रपट

बगहा : पुलिस जिला में होने वाले गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से पुनः तिथि का निर्धारण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए गृह रक्षा वाहिनी के बगहा पुलिस जिला के समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बगहा पुलिस जिला के लिए 30 जून से 5 जुलाई तक गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा नगर के बाबू टोला खेल मैदान में होनी थी। 30 तारीख से हो रही रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद खेल मैदान में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दौड़ ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया था। ऐसे में शारीरिक दक्षता परीक्षा लेना प्रतीत नहीं हो रहा था। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने भी शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी । उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से खेल शिक्षकों के द्वारा मैदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान सही नहीं है। जिला प्रशासन व पूर्णिया जिला के वरीय समादेष्टा व अनुमंडल प्रशासन के विचार विमर्श के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। जिला समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा ने बताया विभाग की ओर से पुनः शारीरिक दक्षता की परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी जिसके बाद तिथि शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया