बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म मामला का फरार आरोपी बिहारी दूबे को महिला थाना पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि 30 जून 2023 को पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें आरोप यह कि किशोरी गांव के कथित चाचा के घर नौ महीने से घर में चुल्हा- चौका का काम करती रही। उसी क्रम में बिहारी दूबे 50 वर्ष बहला फुसला कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा, जब वह पांच माह की ग़र्भवती हुई तो उसके परिजनो ने उसके गर्भ के सम्बंध में पूछताछ किया, तो जानकारी मिली कि बिहारी दूबे ने उपर्युक्त कार्य को अंजाम दिया है। जिसकी जानकारी बिहारी दूबे की पत्नी एजवारी देवी व उसकी बहन रागनी देवी को रही, लेकिन दोनों महिलाओं ने किशोरी को डराया-धमकाया जाता रहा, कि अगर किसी को कुछ बतायी तो जान मार दिया जायागा। उसके बाद पीड़िता (किशोरी) के स्वजन बिहारी दूबे के घर पूछताछ के लिए गए तो बिहारी दूबे घर छोड़ फरार हो गया। उसकी पत्नी व बहन ने किशोरी के स्वजन के साथ गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया, धमकी भी दी गई। उसके बाद नाबालिग(किशोरी) को लेकर उसके स्वजन शनिवार को महिला थाना पहुंचे, जहां उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे, परंतु आरोपी घर छोड़ कर फरार बताया गया। उसके उपरांत रात में फिर उसके घर छापामारी की गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।