Wed. Jun 24th, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का आमजनों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया

सुप्रीम कोर्ट से सभी क्षेत्रों में आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्णतः समाप्त करने की मांग

खगड़िया। “देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन” के संस्थापक अध्यक्ष सह “मिशन सुरक्षा परिषद” के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने सुप्रीम कोर्ट के शिक्षा विभाग, सीबीएससी नीट यूजीसी, बैंक विभाग, निजी कंपनी एवं खाता व मोबाइल को आधार से लिंक करने में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के उपर्युक्त निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री यादव ने कहा कि आधार कार्ड की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट ने जनहित में खत्म कर दिया है।
श्री यादव ने कहा कि आधार कार्ड से निजता का उल्लंघन होता है, जब वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड था ही तो फिर आधार कार्ड की क्या आवश्यकता ? मोदी सरकार ने आधार कार्ड को लागू करवाने के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई, कोर्ट भी आधार कार्ड की अनिवार्यता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया तथा आमजनों के स्वेच्छा पर छोड़ दिया, किंतु मनमाने तरीके एवं सख्ती से मोदी सरकार ने धीरे-धीरे विभिन्न सभी विभागों में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया जो तानाशाही के समान मानी गई। अब पुनः आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण विभागों में अनिवार्यता समाप्त किया है, वह स्वागत योग्य है, चुंकि आधार कार्ड बनाने में लोगों को चप्पल घिस जाता है एवं समय बर्बादी होती है। आधार कार्ड बनाने में ₹100 से लेकर ₹500 खर्च करना पड़ता है, बच्चे को आधार कार्ड के बिना एडमिशन नहीं होता, बैंक से आधार कार्ड लिंक होने से राशि गायब हो जाती रही। आधार कार्ड बनाने में कर्मी द्वारा जानबूझकर त्रुटियां छोड़ दी जाती तथा संशोधन के नाम पर पुनः राशि वसूली जाती रही। उपर्युक्त प्रक्रिया में लगभग 6 महीना लग जाता है, फिर भी त्वरित उपलब्धता नहीं होता है। कहा जाता कि मुंबई मुख्यालय से बन कर आएगा, पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड आने का लंबी इंतजार किया जाता है। कई लोगों को तो कई बार प्रयास करने के बावजूद भी नहीं आया है, नहीं बन पाता है। ग्रामीण देहाती सुदूर क्षेत्र के निरक्षर लोगों का आर्थिक दोहन होता है। डीलर के यहां पॉश मशीन में कई लोगों का आंख व अंगूठा काम नहीं करता है, जिससे राशन से वंचित हो जाते है, बैंक से राशि नहीं निकल पाती है। जिससे आधार कार्ड के कारण कार्य बाधित होता है। समाजिक कार्यकर्ता किरण देव यादव ने सुप्रीम कोर्ट से आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्णतः समाप्त करने की मांग किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया