Wed. Jun 24th, 2026

 

निगम के निर्णय के आलोक में नगर निगम प्रशासन स्तर पर निविदा निकालने की प्रक्रिया तीव्र

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित बहुचर्चित नगर निगम की महापौर के हवाले से हमारे सूत्रों ने बताया है कि दशकों से अधूरा पड़े, संतघाट अवस्थित मुक्ति धाम का जीर्णोधार और आवश्यक सुविधाओं का नव निर्माण शीघ्र किया जाएगा। नगर निगम बोर्ड की सर्व सम्मति से स्वीकृति के बाद, उसके निर्माण के लिए निविदा निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मेयर गरिमादेवी सिकारिया ने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलन के आधार पर मुक्तिधाम के नव निर्माण में कुल 39 लाख की राशि स्वीकृति हो गई है। महापौर ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए मुक्ति धाम के निर्माण की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पूर्णतया वैज्ञानिक व्यवस्था के अनुसार मुक्तिधाम का नव निर्माण कराया जायेगा। जिसमें सामाजिक संगठन मुक्ति धाम जीर्णोद्धार समिति के सुभाष रुंगटा के अनुरोध पत्र में शामिल सुविधाओं को भी यथासंभव शामिल किया जाएगा। जिसके अनुसार मुक्ति धाम परिसर की घेराबंदी, सुविधाजनक शव प्लेटफॉर्म, लकड़ी रखने, स्नान करने, स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से उत्तम प्रकाश व्यवस्था, प्रसाधन की सुविधा और व्यवस्थित वेटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा।बेतिया नगर निगम की महापौर ने बताया कि मुक्तिधाम के बड़े आयरन गेट निर्माण के साथ मेन रोड से प्रवेश द्वार तक पीसीसी लिंक रोड का निर्माण किया जायेगा। महापौर ने बताया कि सुरक्षित पर्यावरण निर्माण के लिए योजना के अगले चरण में मुक्ति धाम का विस्तार करते हुए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण की पहल की जाएगी।

मुक्तिधाम के निरीक्षण के क्रम में कनीय अभियंता सुजय सुमन, कनीय अभियंता मनीष कुमार, मुक्तिधाम जीर्णोद्धार समिति के रवि गोयनका, टीनू सर्राफ, संजय जैन, सुभाष रुंगटा एवं नगर निगम के अमीन उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया