Tue. Jun 23rd, 2026

अमेठी में कांग्रेस की नगर निकाय चुनाव तैयारी बैठक सम्पन्न


अमेठी:  उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेसजनों की बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अमेठी, गौरीगंज, मुसाफ़िरखाना के निकाय निर्वाचन में प्रत्याशी को जिताने की रणनीति अंतर्गत बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जातियों के आधार पर वार्डवार सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों के बीच यह चर्चा भी अति महत्वपूर्ण रही कि प्रदेश स्तर के किन किन नेताओं को निकाय चुनाव प्रचार प्रसार के लिए बुलाया जाए।
अमेठी के नगर निकाय चुनाव संचालन समिति में बड़े जिम्मेदार व प्रभावी नेताओं को दी गयी।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि जमीनी तौर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में वर्तमान सरकार और पूर्व में नगर पालिका के किये गए बीभ्रष्टाचार, घोटाले और जनविरोधी कार्य की जानकारी जनजन तक पहुँचाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रत्याशियों में गौरीगंज से अरुण मिश्र, मुसाफ़िरखाना से रमित कौशल व अमेठी से प्रत्याशी सहरतुल निशा की उपस्थिति रही। संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ड स्तर की जिम्मेवारी का बंटवारा कर प्रत्येक घर तक प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।
अमेठी नगरपंचायत के 12 वार्ड में, मुसाफ़िरखाना के 10 वार्ड तथा गौरीगंज नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्ड के प्रभारी बनाकर दायित्व की जिम्मेदारी सौपी । जिलाध्यक्ष सिंघल ने कहा कि वर्तमान निकाय चुनाव में आमजनमानस भाजपा के विरोध में है। जिनसे भाजपा सत्ता का दुरुपयोग और विभिन्न स्तर पर सभी प्रकार से षड़यंत्र रचने का काम करेगी ।
हम सब को लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव लड़ना है।
बैठक में प्रभारी फरहान वारसी, अनील सिंह, ओपी द्विवेदी, रामदत्त यादव, अनुपम पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, नरसिंह बहादुर सिंह, ममता पांडेय, राम मनोहर पासी, ताहिर, रजवाडी पासी, सबीना, सर्वेश, मतीन, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया