Tue. Jun 23rd, 2026
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
स्वच्छता व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के डीएम दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया डी. अमरकेश ने बेतिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरा क्रियान्वयन, अग्नि सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता, वि़द्युत कनेक्शन/वायर सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस की समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम का रख-रखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियान्वयन रहने चाहिए। अग्नि से बचाव को सभी मानकों का अनुपालन, वेयर हाउस का पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्युत कनेक्शन तथा वॉयरों की नियमित रुप से जांच सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि वेयर हाउस प्रभारी-सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी उपर्युक्त निर्देशों का दृढ़ता के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कार्य में लगाये सुरक्षाकर्मियों को ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कार्य में लापरवाही नहीं बरते।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी लालबहादुर राय सहित जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, राजद के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया