Tue. Mar 3rd, 2026
नरकटियागंज : पश्चिम चम्पारण जिला के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद् अंतर्गत वार्ड संख्या 01 स्थित गोपाला ब्रह्मस्थान परिसर में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, कवि, साहित्यकार, पत्रकार व अन्य प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस दौरान सांसद सुनील कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली हमारी संस्कृति में बसन्तोस्तव के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने होली होलिका दहन की पारंपरिक संस्कृति का उल्लेख भी किया। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता सांसद सुनील कुमार और संचालन अनील कुमार ने किया। होली मिलन समारोह के दौरान सांसद सुनील कुमार ने कुछ प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया। सम्मानित करने के उपरांत होली मिलन सहभोज आयोजित किया गया जिसका आनंद नरकटियागंज नगरवासियों और पार्टीजन ने किया। होली मिलन समारोह के दौरान पार्टी के नेता मुरली मनोहर गुप्ता, लालबाबू प्रसाद, मदन पटेल सिकटा,वाल्मीकि प्रसाद बेलसंडी, प्रेम नारायण ओझा, अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। उपर्युक्त जानकारी सांसद सुनील कुमार के  नरकटियागंज अनुमंडल मीडिया प्रतिनिधि केदार प्रसाद ने मीडिया कर्मियों को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply