बृहस्पतिवार को जिला सरकारी अस्पताल में 120 मरीजों को 45 मिनट तक अलग-अलग O P D में लाइन लगाकर खड़ा रहना पड़ा। क्योंकि सभी की इलाज की उम्मीद में सरकार से निर्धारित समय सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंच गए थे। 9:30 बजे तक किसी O P D में एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचा था। संगीता और , एक साहू, सान्याल व रीनू तिवारी व कुछ अन्य डॉक्टर O P D दरबाजा से एंट्री जरूर किए लेकिन सीथा सिविल सर्जन के कमरे में चले गए। यहां के आरएमओ RMO डॉ. अखिलेश यादव खुद और सिविल सर्जन 9:35 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे। आंखी दिखाने पहुंचे 70 साल जगदीश भारतीय और 60 साल दशहरी बाई तथा प्लास्टर लगवाने हड्डी डॉक्टर की O P D पहुंची 35 साल राज कुमारी वर्मा ने नाराजगी जाहिर की। डॉक्टरों की लेटहोने के कारण मरीजों को बहुत परेशानी होती है
जिला सरकारीअस्पताल के O P D ब्लाक में डॉग बाइट इंजेक्शन लगाने के साथ ही E C G करने की सुविधा है। यहां पदस्थ सभी कर्मी लगभग सुबह के समय 09:00 बजे के आसपास अपनी-अपनी O P D में उपस्थित हो गए थे। इनके अलावा हर O P D अटेंडेंट, दवा वितरण कक्ष के कर्मी, पट्टी बंधन कक्ष के ड्रेसर भी 09 बजे से पहले उपस्थित हो गए थे। सिर्फ बीपी B P जांच सेंटर में कोई नहीं पहुंचा था।