Tue. Jun 23rd, 2026

बेतिया: जन सुराज संवाद पदयात्रा के 38 वें दिन मंगलवार को प्रशांत किशोर ने बैरिया प्रखंड के तधवा नंदपुर स्थित पदयात्रा शिविर में मीडियाकर्मियों से वार्ता किया। प्रशांत किशोर ने यात्रा के क्रम में समस्यायों की चर्चा करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बालू और गिट्टी की उपलब्धता नहीं होने की वजह से सरकार से मिली किश्त की सारी रकम खुद ही देनी पड़ती है। पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हमने देखा की बिहार की ग्रामीण सड़कों की स्थिति लालू के जंगलराज जैसी ही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘जन सुराज संवाद पदयात्रा में लगभग 20 से 25 किमी की दूरी प्रतिदिन तय कर रहे हैं। 3-4 दिन पर वो एक दिन रुक कर पदयात्रा के दौरान जिन गांवों और पंचायतों से वो गुजर रहे हैं, वहां की समस्याओं का संकलन करते हैं। जिससे पंचायत आधारित ब्लूप्रिंट बना कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

बिहार की विकल्पहीन राजनीति होने से लोग दूसरी पार्टी को हराने के लिए वोट कर रहे हैं: प्रशांत किशोर

मीडिया के प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, ‘बिहार की राजनीति में एक अच्छा विकल्प न होने से लोग अपनी समर्थित पार्टियों को वोट नहीं करते जिसके वो समर्थक हैं, बल्कि लोग दूसरी पार्टी को हराने के लिए वोट कर रहे हैं’। आगे उन्होंने बताया कि 13 नवंबर 22 को जन सुराज संवाद अभियान के पश्चिम चंपारण जिला का अधिवेशन बेतिया में होगा। जहां जिला के जन सुराज अभियान से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहेंगे और लोकतांत्रिक विधि से वोटिंग के माध्यम से तय करेंगे कि दल बनना चाहिए या नहीं। साथ ही पश्चिम चंपारण जिला के सभी बड़ी समस्याओं पर भी मंथन कर उसकी प्राथमिकताएं और समाधान पर निर्णय होगा। पंचायत स्तर पर समस्याओं और समाधान का ब्लूप्रिंट भी तैयार किया जाएगा।

पश्चिम चंपारण में 277 रुपए की यूरिया 1200 रुपए में भी अनुपलब्ध : प्रशांत किशोर

पश्चिम चम्पारण जिला की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि अनाधिकार अधिनियम लागू नहीं होने के कारण, जो पत्थर तोड़कर गिट्टी बनाने का काम चलाते रहे, अब समाप्त हो चुका है। जिसके कारण लोगों को को रोजगार की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इस कारण से लोग 12-15 हजार की नौकरी के लिए लद्दाख से लेकर केरल तक जाने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के क्रम में किसानों ने उन्हें बताया कि जिला में यूरिया की जो मूल्य लागत ₹277 है, उसका उन्हें 800-1200₹ तक देने पड़ते हैं। लेकिन लोगों को इससे भी बड़ा कष्ट है कि 1200 रुपये देकर भी किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पाता। 

जिला अंतर्गत चीनी मिलों की धांधली पर चर्चा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मिलों में गन्ना तौलते समय किसानों के गन्नों में 5 क्विंटल तक वजन कम कर दिया जाता। इतना ही नहीं पश्चिम चंपारण में बीते 30-35 वर्ष में लगभग सवा लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें अलग सरकारों ने जमीन का पट्टा दिया है लेकिन जमीन का मालिकाना हक उन्हें आज तक नहीं मिला है, यह विडंबना नहीं तो क्या है..?

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया