Fri. Oct 2nd, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता की शपथ ली गई, जवानों ने इसे दिनचर्या और जिम्मेदारी बनाने का संकल्प दिलाया गया
apnibaat.org
सशस्त्र सीमा बल 44वीं वाहिनी मुख्यालय नरकटियागंज में शुक्रवार को गांधी जयंती पर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एसएसबी 44 वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और बलकार्मियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और उत्तरदायित्व बनाने का संकल्प लिया। वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त सभी सीमा चौकी पर उपर्युक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवानों को प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता अभियान संचालित करने को प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतगत पदाधिकारियों और जवानों ने पौधरोपण भी  किया। मुख्यालय परिसर के आसपास विशेष अभियान संचालित किया गया। 44 वीं वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह नेगी के अनुसार स्वच्छता केवल अभियान नहीं,अपितु हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने जवानों से आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृति उत्पन्न करने का आग्रह किया।  उपर्युक्त कार्यक्रम में द्वितीय कमान पदाधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर व अन्य पदाधिकारी, समवाय प्रभारी और बलकर्मी शामिल हुए।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply