Thu. Nov 19th, 2026

जिला पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने संयुक्ततः दीप प्रज्ज्वलन किया

apnibaat.org
बेतिया : राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर 2026 को समहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया। इस बावत शिकायत भी की गई, तत्पश्चात जिला प्रशासन ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार पश्चिम चम्पारण बेतिया में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष परिचर्चा का विषय ‘जर्नलिज़म :पाप्युलिस्ट ओर रिस्पान्सबल’ (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) निर्धारित रहा। कार्यक्रम का श्रीगणेश जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं उपस्थित मीडिया प्रतिनिधि संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता केवल सूचनाओं के प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनमत निर्माण, जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं प्रशासन को समन्वय व सकारात्मक संवाद के साथ जिला के विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। परिचर्चा के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किया। परिचर्चा में सुनील दुबे, राजीव रंजन झा, हृदयानंद सिंह यादव, सुनील आनंद, गणेश वर्मा, एस.के. राव, निरंकार भास्कर, धनंजय द्विवेदी, मुन्ना राज, सत्येंद्र पाण्डेय, मनीष कुमार, आदित्य कुमार दुबे, विवेक कुमार श्रीवास्तव, मो. तसलीम व अन्य मीडिया प्रतिनिधि ने  विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एनईपी) पुरुषोत्तम त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply