Sat. Oct 31st, 2026

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में अमेठी की जनता

apnibaat.org

अमेठी : लोकतंत्र, संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के संकल्प के साथ शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी,अमेठी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में अमेठी संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली प्रस्थान किये। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नायक राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। जिला के विभिन्न ब्लॉकों,नगर क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, युवा,महिला कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसजन दिल्ली प्रस्थान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि महारैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का जनसंकल्प है। वोट की शक्ति ही लोकतंत्र की असली शक्ति है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सशक्तता से संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि अमेठी की धरती से दिल्ली पहुंच रही हजारों कांग्रेसजनों की आवाज लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply