स्वतंत्रता के 8 दशक पश्चात बदली शिवगंज की तस्वीर, वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, पीसीसी सड़क निर्माण से मोहल्ला वासियों को राहत
apnibaat.org
नरकटियागंज : नगर परिषद नरकटियागंज शिवगंज स्थित वार्ड 6 और 7 को जोड़ने वाली सड़क का लोकार्पण सभापति व उपसभापति ने किया। सड़क निर्माण के संवेदक कमलेश ठाकुर के अथक प्रयास से वहां के लोगों से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण मुक्त कराकर, सड़क निर्माण कराया, जिससे बाद मोहल्लेवासियों में प्रसन्नता है।
पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज के शिवगंज मुहल्ला की तस्वीर अब बदल गई है।
आजादी के बाद पहली बार वार्ड संख्या 6 और 7 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण हुआ। जिससे वहां के लोगों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हो गयी है। पूर्व में बदहाल सड़क और वर्षाकाल में कीचड़ युक्त सड़क की समस्या से जूझने वाले मुहल्ला वासियों को राहत मिली है।
वास्तविकता यह कि, शिवगंज में सड़क निर्माण का रास्ता आसान नहीं, सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में संवेदक कमलेश ठाकुर ने प्रयास किया। उनके प्रयासों के बाद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर पीसीसी सड़क का निर्माण कराया। जिससे वहाँ के लोगों के आवागमन की समस्या दूर होने की आस जगी है। नगर सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी ने वार्ड पार्षद मोहम्मद हसनैन के प्रस्ताव को स्वीकृत कर 39,75,300 रुपये की योजना से सड़क निर्माण कराया। जिसका विधिवत लोकार्पण गुरुवार को किया गया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद मुहल्ला में प्रसन्नता का वातावरण है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने पर प्रसन्न्ता व्यक्त किया। कुल मिलाकर, शिवगंज में सड़क निर्माण को स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Post Views: 5
