
प्रथम सेमीफाइनल पटना और गुवाहाटी, दूसरा सेमीफाइनल में आज बुधवार को लखनऊ और सिलीगुड़ी का मुकाबला
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित जिला खेल भवन के इनडोर में सशस्त्र सीमा बल का अंतर् सीमान्त कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के दुसरे दिन कुल 5 मुकाबला हुआ। जिसमें पहले मैच में पटना का मुकाबला तेजपुर से हुआ। उसमें पटना की टीम ने तेज़पुर को 43 के मुकाबले 46 अंक से पराजित किया। दूसरा मैच में गुवाहाटी का मुकाबला मुख्यालय दिल्ली की टीम से हुआ। उसमें दिल्ली के 38 अंक के विरुद्ध गुवाहाटी 47 अंक प्राप्त कर विजेता बना। तीसरा मैच पटना और लखनऊ के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ के 33 अंक के विरुद्ध पटना 39 अंक प्राप्त विजेता बना। चौथा मैच रानीखेत और तेज़पुर में मुकबला हुआ, जिसमें रानीखेत के 26 के मुकाबले तेज़पुर 33 अंक प्राप्त कर विजेत बना। अंतिम पाँचवा मैच में सिलीगुड़ी का मुकाबला मुख्यालय दिल्ली से हुआ, जिसमें मुख्यालय की टीम के 32 अंक के विरुद्ध सिलीगुड़ी 45 अंक से विजेता बना। आज 7 अक्टूबर 2026 को प्रथम सेमीफाइनल पटना और गुवाहाटी, दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ और सिलीगुड़ी के मध्य खेला जाएगा। उनमे विजेता दो टीम के बीच विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेंगे। जिला खेल विभाग के पश्चिम चम्पारण बिहार के निर्णायक में रवि रंजन यादव और नयन मणि कुमार, उमेश कुमार रहे, जबकि मुख्य स्कोरर उमेश कुमार स्पोर्ट्स शिक्षक मतिसरा कुँवर बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज रहे। एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के डीआईजी हरी प्रकाश, सहायक सेनानायक पंकज शर्मा ने खिलाडियों का उत्साह वर्द्धन किया। क्षेत्रक मुख्यालय के डीआईजी हरि प्रकाश ने कहा कि सभी खिलाडी खेल भावना के साथ राष्ट्रीयता के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
