साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरुकता विषयक एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

apnibaat.org
बेतिया : क्रिसेंट स्कूल ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में मंगलवार को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरुकता विषयक एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न हुआ। उपर्युक्त बैसखवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सादिक अंसारी ने बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के विभिन्न महत्वपूर्ण विधि की विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए सादिक अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग तीव्र गति से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना अति आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, वित्तीय फ्रॉड, सोसल मीडिया हैकिंग तथा अन्य डिजिटल अपराध से बचाव को सदैव सतर्क रहने का परामर्श दिया। मुख्य वक्ता ने बल दिया और कहा कि बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षु भविष्य के शिक्षक हैं, इसलिए उनका जागरुक रहना अत्यावश्यक है, जिससे वे भविष्य में विद्यालय के विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को प्रेरित कर सकेंगे। कार्यक्रम के क्रम में राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने विधि बताया। अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार सम्पन्न हुआ।
Post Views: 1
