Sat. Sep 26th, 2026
पंचायत में विकास हुआ, मुखिया ने आरोप को बेबुनियाद बताया

apnibaat.org

नरकटियागंज : प्रखण्ड के मल्दहिया पंचायत में जन सुविधा के घोर आभाव और व्याप्त भ्रष्टाचार के दृष्टिगत दानिश परवेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। दानिश परवेज़ ने पंचायत में लाइब्रेरी नहीं, पीसीसी सड़क की ढलाई मानक अनुरुप नहीं होने, ड्रेनेज़ की व्यवस्था नहीं, जिम की व्यवस्था नहीं, कचरा का उठाव नहीं काटे जा रहे शुल्क सम्बंधित रसीद,
डस्टबिन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। इसके लिए दानिश परवेज़ ने जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी को दोषी बताया,  नलजल व्यवस्था बेकार बताया, कोई काम नहीं हो रहा, बिना योजना के पीसीसी सड़क निर्माण, बीडीओ भी दोषी हैं। बीडीओ और जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से पंचायत में लूट मची है। उधर तमाम इलज़ामात के मद्देनज़र मल्दहिया के मुखिया सनाउल्लाह अंसारी ने आरोपों को एक सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि काम करने वालों की आलोचना होती है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply