नरकटियागंज में बाढ़ का खतरा टला, विधायक में पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के विभिन्न क्षेत्र में तीन दिन से अनवरत वर्षा व पड़ोसी नेपाल में भारतीय नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हुई, मूसलाधार वर्षा कारण सीमावर्ती नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र की पंडई नदी, हरबोड़ा नदी,मनियारी नदी, बिरहा नदी, कटहा नदी, चमइनीया नदी,बलोर नदी, करतहा व ओरिया नदी का जलस्तर तेजी से बढा है। किंतु रविवार क़ो वर्षा के रुकने से स्थिति अब सामान्य हो गईं। नदियों के बढ़ते जलस्तर थम से गए हैं। मुख्यतः क़ुछ नदियों तटीय क्षेत्र में बनी भयावह स्थिति अब समाप्त हो गई है। वर्षा रुकने के बाद नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पांडेय ने रविवार को सीओ शमन प्रकाश, आरओ अशोक कुमार तथा जल संसाधन विभाग के अभियंता की टीम के साथ विभिन्न गांव का भ्रमण किया और स्थिति से अवगत हुए और सुरक्षात्मक प्रबंधों की समीक्षा किया। सूत्रों ने बताया कि विधायक प्रशासनिक टीम के साथ चतुर्भुजवा, गदियानी टोला, धुमनगर और दहड़वा टोला सहित आसपास के अन्य संवेदनशील गाँव पहुँच कर लोगों से मिले और समस्या से अवगत हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें सभी संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। नगर परिषद के नीचले क्षेत्र वाले वार्ड में जलभराव क़ो देखा।जिससे एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्र में नदियों के उफान का खतरा अब टल गया है, दूसरी ओर नगर परिषद के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 व 6, 8, 9,11, 12 व 20 में प्रमुखतः गंभीर जलजमाव की स्थिति है। वार्ड नंबर एक में मुख्य सड़क पर लगभग एक फीट तक पानी का तेज बहाव अब रुक गया है। इसके अलावा वार्ड संख्या 3 के कृषि बाजार मुख्य द्वार की स्थिति दयनीय बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति में नगर परिषद क़ो टाउन प्लानर के साथ सर्वेक्षण कर नाली व पुल पुलिया कहां बनाए जाएं, चिन्हित कर कार्य प्रारम्भ करनी चाहिए, जिससे भविष्य में नरकटियागंज जल प्लावित नहीं हो और नगर वासी सुरक्षित ऱह सके।
