
apnibaat.org
बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की जन सुनवाई कार्यक्रम में कुल 66 मामला पहुँचा। जिसमें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने लोगों की समस्या देखा सुना। जिला के विभिन्न प्रखण्ड एवं पंचायत से पहुंचे लोगों में अमृता कुमारी,रीना देवी, राम विनय साह, अंकित कुमार मिश्र, मुरारी शरण प्रसाद, पिताम्बर सिंह, राजेश कुमार निराला, शेख नेजामुद्दीन, चन्द्रिका सिंह ने शिकायत जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। जन-सुनवाई के क्रम में कुल 66 मामला की सुनवाई की गई, जिनमें कई शिकायत का समाधान त्वरित कर दिया गया, जबकि समस्या के शीघ्र समाधान निष्पादन को सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनसुनवाई में राजस्व सम्बंधी मामला, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क एवं मरम्मत सम्बंधित शिकायत प्रमुख रुप से सामने आया। जिला पदाधिकारी ने सभी मामला की सूक्ष्म समीक्षा कर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उपर्युक्त जन सुनवाई में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, नोडल पदाधिकारी, जिलास्तरीय जनता दरबार मासूम अंसारी व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post Views: 3
