Mon. Sep 7th, 2026
विदाई सह सम्मान समारोह में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह को दी गई विदाई
apnibaat.org
नरकटियागंज में एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह को रविवार रात एक निजी होटल में विदाई दी गई। उनके विदाई सह सम्मान समारोह में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और बुके प्रदान कर विदा किया। विदाई समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, डीएसपी देवानंद राउत और अतनु दत्ता व कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने जय प्रकाश सिंह की कार्यशैली और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा किया। वरीय पुलिस अधीक्षक बेतिया ने उनके कार्यकाल को याद किया और कहा कि किसी घटना या पर्व के क्रम में जब भी उनसे बात होती, उनका उत्तर विश्वसनीय रहा। विदाई के क्रम में जय प्रकाश सिंह भी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मित्रवत सम्बंध बनाकर काम करना और आवश्यकता परक लोगों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पीड़ित व आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का आग्रह किया। समारोह में डीएसपी देवानंद राउत और सहोदरा थाना प्रभारी ऋतुराज जायसवाल की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने अंगवस्त्र और उपहार से जय प्रकाश सिंह को विदा किया। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोमेंटो, गुलदस्ता और फूलमाला भेंट कर, उन्हें विदा किया। विदाई सह सम्मान समारोह में शिकारपुर थानाध्यक्ष  मनोज कुमार सिंह, निरीक्षक संतोष शर्मा व अन्य की प्रशंसनीय भूमिका रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply