Sun. Aug 16th, 2026

जिला जज ने ध्वजारोहण, पौधा रोपण कर नौ निहालों को पुरस्कृत किया

apnibaat.org
​बिहार में स्वतंत्रता दिवस पर पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित पर्यवेक्षण गृह में बड़े ही उत्साह पूर्वक राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। उपर्युक्त झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश, पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का श्रीगणेश राष्ट्र ध्वज आरोहण से किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया और देश के वीर शहीदों का स्मरण किया। ​ध्वजारोहण के बाद पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत परिसर में पौधरोपण किया गया। जिला जज और अन्य न्यायाधीशों ने मिलकर फलदार और छायादार पौधा रोपण किया। ​इसके बाद जिला जज ने पर्यवेक्षण गृह के बच्चों से संवाद किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को भूलकर सही रास्ते पर चलना ही अच्छे भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने बच्चों की बनाई गई पेंटिंग्स और कलाकृतियों को देखा और उनकी बहुत प्रशंसा किया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता को जिला जज ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में जिला न्यायालय के कई प्रमुख न्यायाधीश ​शिव गोपाल मिश्रा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश),मुंशी लाल गौतम (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश),मिलन कुमार (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय),असिताभ कुमार (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश),योगेश कुमार गोयल (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश),नलिन कुमार पांडेय (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश), शशांक शेखर (प्रधान न्यायाधीश / प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय परिषद – जेजेबी) के अतिरिक्त कार्यक्रम में पर्यवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक शंभू प्रसाद, गृह पिता प्रमोद सिंह लोधी, संगीत शिक्षक प्रभात कुमार झा, प्रशांत शर्मा, प्रेम सागर कुमार, विवेक कुमार, परामर्शी मिथिलेश कुमार, गृह माता साजिदा गुफराना व अन्य कर्मचारी और पर्यवेक्षण गृह के आवासीत बालक बालिका शामिल हुए। सभी अतिथियों ने बच्चों के संग आनंद लिया और ​कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply