
पटना :भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 05 अगस्त, 2026 को नई श्रम संहिता के संबंध में जागृति के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसका उद्देश्य संस्थान के पदाकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को नई श्रम संहिता के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में सचिन कुमार, उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना तथा पी. के. पंकज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), पटना-II ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किया।
उन्होंने नई श्रम संहिता के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी सरल भाषा में दी। सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, औद्योगिक संबंध, वेतन सम्बंधी प्रावधान तथा कानूनी अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया और नई श्रम संहिता का सही ढंग से अनुपालन करने के महत्व पर बल दिया, ताकि कार्यस्थल अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सभी के लिए न्यायपूर्ण बन सके।
कार्यक्रम में पुष्पनायक, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी (वरिष्ठ श्रेणी), रजत कुमार दास, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी, प्रभा कुमारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारीगण, आहरण एवं संवितरण पदाधिकारी, संस्थान के अन्य प्रशासनिक कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सचिन कुमार एवं पी. के. पंकज का नई श्रम संहिता पर उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।
