आग्नेयास्त्र से लैस लूटेरों ने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से लगभग 06 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और बाइक की चाबी लूटा 

apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के भावल रोड पर मंगलवार की शाम आग्नेयास्त्र से लैस लूटेरों ने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से लगभग 06 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट लिया। उपर्युक्त घटना को लूटेरों ने करवईनिया टोला और इमिलिया टोला के मध्य सुनसान सड़क पर अंजाम दिया। लूट की घटना के पश्चात क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। सूत्रों का कहना है कि भावल गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र निर्भय कुमार सिंह आर्यनगर स्थित स्टेट बैंक का सीएसपी संचालन करता है। मंगलवार को गोला बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा से नकद निकाल सीएसपी की शेष राशि, लैपटॉप और अन्य सामान लेकर बाइक से गांव लौटने के क्रम में एक बाइक पर सवार तीन लूटेरों ने उनकी बाइक का पीछा कर ओवरटेक किया और आगे से रोक लिया। निर्भय कुमार सिंह के अनुसार लूटेरो ने गाली-गलौज किया और बाइक की चाबी छीन लिया तत्पश्चात पिस्टल का भय दिखाकर रुपये से भरा बैग, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के पश्चात तीनों भावल गांव की ओर निकल भागे। निर्भय सिंह के अनुसार लूटेरों ने अपना मुखड़ा कपड़े से ढंका हुआ रखा और उनकी बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं देखा गया। लूट की घटना के पश्चात निर्भय कुमार सिंह ने लोगों की सहायता से डायल 112 पर सूचना दिया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ किया। पुलिस आसपास के संभावित मार्ग और सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर लूटेरों की पहचान में लगी है। प्रभारी थानाध्यक्ष के हवाले से खबर है कि लूटेरो को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Post Views: 2
