Mon. Aug 3rd, 2026
लूट के षड़यंत्र में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई नगद राशि बरामद
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में दिनांक 02 अगस्त 2026 दोपहर 03:20 बजे ओम बाबू कुमार, पिता संतोष साह, थाना शिकारपुर, पश्चिम चम्पारण ने चौतरवा थाना में काण्ड अंकित कराया। ओम बाबू कुमार के आवेदन के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने बहुअरवा कांटा से पश्चिम दिशा नव निर्मित पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर दूर चाकू मार, पिस्टल दिखाकर 90 हजार रुपये लूट लिया। ओम बाबू कुमार के अनुसार लूटी गई राशि बीपी एंड संस मिल की है। पीड़ित आवेदन में वर्णित तथ्य की सूचना अपर थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी दिया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष चौतरवा ने काण्ड अंकित करते हुए, त्वरित कार्रवाई किया। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बगहा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में साक्षियों का बयान, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकि साक्ष्य के आधार पर 03 घंटे में पुलिस ने  लूटकाण्ड का सफल उभेदन कर लिया। तथाकथित लूटा गया 90 हजार रुपये में 84500 रुपये (चौरासी हजार पाँच सौ रुपये) व काण्ड में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन बरामद कर, विधिवत्त जप्त किया गया। उपर्युक्त लूट काण्ड में  संलिप्त तीन अभियुक्त ओमबाबू कुमार पिता संतोष साह, पकड़ी, थाना शिकारपुर, आनंद कुमार उर्फ छोटु चौधरी, पिता सुरेन्द्र चौधरी, एवं नगीना कुमार पिता सुरेश साह, दोनों पकड़ी ढाला, थाना शिकारपुर, पश्चिम चम्पारण(बेतिया पुलिस) को पुलिस को गुमराह करने एवं षड़यंत्र अंतर्गत बीपी एंड संस मिल का 90 हजार रुपये गबन एवं झूठा काण्ड अंकित कराने के आरोप में ओमबाबू कुमार पिता संतोष साह के साथ-साथ संलिप्त अभियुक्त को  गिरफ्तार कर लिया गया है।
बगहा पुलिस की छपामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, पुलिस निरीक्षक अंचल बगहा, अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार, चौतरवा थाना, पुअनि कामेश कुमार (एएचटीयु), पुअनि अशोक कुमार (डीआईयु)पुअनि अनुज कुमार (डीआईयु) एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply