apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस कप्तान कुमार गौतम के निर्देश पर पुलिस ने विगत 24 घंटा में संचालित विशेष अभियान में असमाजिक तत्वों और वारंटियों केविरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 33 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। इस बावत बेतिया पुलिस अधीक्षक प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 11 गिरफ्तारी मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम अंतर्गत की गई है, जबकि 17 वारंटी भी गिरफ्तार किये गए हैं। उधर बेतिया पुलिस ने विशेष अभियान के क्रम में 17 वारंटी को गिरफ्तार करते हुए, 11 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन भी किया गया है। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों और लंबित वारंट के निष्पादन के लिए उपर्युक्त अभियान निरंतर संचालित रहेगा। बेतिया पुलिस ने विशेष अभियान में शराब केविरुद्ध अभियान में 233 लीटर 730 मिलीलीटर शराब बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि जिला में शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर संचालित रहेगा। विशेष अभियान के क्रम में बेतिया पुलिस ने वाहन जाँच अभियान के क्रम में यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई किया है। इस क्रम में पुलिस ने यातायात नियम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की राशि दण्ड स्वरुप वसूल किया है। पुलिस के अभियान में बेतिया की सक्रिय पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम में एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों के अनुसार जिला में विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिगत, अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को पुलिस का विशेष अभियान निरंतर संचालित हैं। पुलिस ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

Post Views: 4