
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित श्रीदेवराहा बाबा आश्रम में भारतीय पेंशनर्स मंच की मासिक बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पेंशनर मंच के अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने की। बैठक के क्रम में वार्षिक अधिवेशन बेतिया में कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मंच के वार्षिक अधिवेशन के लिए प्रधान डाक घर परिसर बेतिया का स्थल चयन किया गया। यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक अधिवेशन 22 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उपर्युक्त बैठक में संगठन के वार्षिकोत्सव के दृष्टिगत अन्य गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। शुक्रवार की बैठक में मंच के वर्तमान समय तक के क्रियाकलाप सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों को फोटो एलबम के विधिवत संकलन कर उसका विधिवत अनावरण किया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में अत्यधिक सक्रिय तथा सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आज की बैठक में सदस्यता अभियान को तीव्र करने, पेंशनरों की विभिन्न समस्या समाधान को सम्बंधित विभाग से नियमित संपर्क बनाने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम को निरंतर संचालित करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मंच के सदस्यों के अनुसार संगठन का उद्देश्य पेंशनरों की आवाज को प्रभावी ढंग से विभाग तक प्रस्तुत कर पेंशनरहितों की रक्षा करना है। शुक्रवार को सम्पन्न बैठक में सदस्यों ने 22 नवंबर 2026 को होने वाले वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने की रुप रेखा तैयार करने और सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने दृढ संकल्प लिया।
Post Views: 3
