फर्जी गोल्ड लोन के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी का उद्भेदन
बेतिया पुलिस ने झारखंड से तीन ठग को दबोचा

फर्जी पहचान पत्र और नकली स्वर्ण बॉण्ड दिखाकर भूमि खरीदने का स्वांग, XUV-500, मोबाइल, एटीएम कार्ड व कई सामग्री बरामद
apnibaat.org
बिहार : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस ने फर्जी गोल्ड लोन और नकली दस्तावेजों के सहारे भूमि खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला में झारखंड के जामताड़ा जिला के तीन ठग को गिरफ्तार किया गया है। कालीबाग थाना क्षेत्र निवासी संतोष यादव की शिकायत पर अंकित काण्ड में आरोप कि अभियुक्तों ने फर्जी नाम और पहचान पत्र बनाकर खुद को सक्षम खरीदार बताया तथा फर्जी गोल्ड लोन एवं स्वर्ण बॉण्ड से जुड़े दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। उसके बाद भूमि क्रय के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना पर झारखण्ड के देवघर में छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त में
एजाजुल खान उर्फ सुरेश पाण्डेय 64 वर्ष, मिंटू खान उर्फ विशाल सिंह 29 वर्ष, शेर खान उर्फ अरमान खान 31 वर्ष के बताये गये हैं। गिरफ्तार तीन आरोपी झारखण्ड के जामताड़ा जिला के नवाडीह क्षेत्र के निवासी बताये गए। उनसे फर्जी भारत सरकार स्वर्ण बॉण्ड (1998) 2,
स्वर्ण बॉण्ड क्रय प्रमाण-पत्र 1,
मोबाइल फोन 5, XUV-500 वाहन (JH10AX-3275) 1, एटीएम कार्ड 4 बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अनुसंधान (जाँच) की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
