राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत 15 जुलाई 2026 को बेतिया का गाँधी सभागार दर्शकों की ताली की गड़गड़ाहट से गूँजता रहा, 15 दिन में कार्यक्रम पूर्ण
apnibaat.org
बेतिया : अंग्रेजो के अत्याचार के विरुद्ध चम्पारण में स्वतंत्रता संग्राम के शंखनाद, गरम दल के क्रांतिकारियों की वीरगाथा पर आधारित डॉ. दिवाकर राय की नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन बुधवार सायं बेतिया स्थित गांधी सभागार ऑडिटोरियम में किया गया। राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत 15 जुलाई 2026 को भोजपुरी नाटक ‘फनिया वध’ का भव्य मंचन, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली तथा बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से रंग संस्था ‘नया रंग’ ने प्रस्तुत किया। उपर्युक्त नाटक में चम्पारण के क्रांतिकारी इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा तथा राष्ट्रभक्ति को सशक्त रुप से प्रस्तुत किया है।
उपर्युक्त कार्यक्रम का श्रीगणेश जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, डीडीसी काजले वैभव नितिन एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चम्पारण के साहित्यकार डॉ. दिवाकर राय की रचना पर आधारित उपर्युक्त नाटक में एक क्रन्तिकारी हथियार खरीदने के क्रम में कोलकाता में गिरफ्तार होने के बाद अंग्रेजों का मुखबीर बने फणीन्द्रनाथ घोष उर्फ भोजपुरी में फनिया की हत्या की ऐतिहासिक घटना को प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और आकर्षक मंचन किया गया। बेतिया ऑडिटोरियम स्थित गाँधी सभागार जिसकी क्षमता लगभग दो हजार दर्शकों की है पूर्णतः भरा रहा। प्रस्तुति के क्रम में कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद, जीवंत मंच-सज्जा तथा उत्कृष्ट प्रकाश एवं ध्वनि संयोजन ने दर्शकों को अंत तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। सम्पूर्ण नाटक में तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों की भावनात्मक सहभागिता ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। भोजपुरी नाटक ‘फनिया वध’ में नाट्य कलाकारों में में नितेश कुमार, अंशुमन कुमार, आशीष कुमार, हर्षिता प्रिया, सुधाकर कुमार, रामपत कुमार चौधरी, प्रतीक कुमार, राहुल, जन्नत, अनुराग, रुस्तम अंसारी, विवेक कुमार, रविश, राशि कुमारी गुप्ता, प्रियंका कुमारी, अंशिका किरण, आर्यन कुमार, पुज्जावल कुमार, रवि राज शुक्ला, राहुल कुमार, हिमांशु कुमार, हिमांशु कुमार ठाकुर, जीत जीवन प्रसाद, अंकित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अनामिका तिवारी, हैप्पी राज, श्रेयशी, सीमा, उर्वशी कुमारी, अर्पिता रानी, रविराज, प्रशांत कुमार, अमन कुमार, ज्योति शर्मा, आर्यन शर्मा, देवेंद्र, प्रभात कुमार झा, सुनील शर्मा, मनोज तथा गोबिंदराम ने प्रभावशाली अभिनय किया।
उत्साहित दर्शकों की तालिया कलाकारों का उत्साहवर्द्धन करती रही। नाटक प्रस्तुति के अंत में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। रंगमंच निर्देशक हरिशंकर रवि, सहायक निर्देशक कालिका के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक का संगीत एवं ध्वनि संयोजन महम्मद आसिफ ने दिया,संगीत नाटक अकादेमी के प्रतिनिधि नीलेश दीप । जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित नाटक की प्रस्तुति एक पखवाड़ा में की तैयारी में पूरा किया गया।
