
पत्रकार दीपक कुमार बने मिथिलांचल प्रभारी, ऐम्पा ने सौंपी जिम्मेदारी
apnibaat.org
खगड़िया : ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन (ऐम्पा) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने बेगूसराय निवासी चौथी वाणी एवं बोलता बिहार के पत्रकार दीपक कुमार को संगठन का मिथिलांचल प्रभारी नियुक्त किया है। उपर्युक्त मनोनयन उनकी सक्रियता, समर्पण, सहभागिता, कर्तव्यनिष्ठा, ऊर्जावान व्यक्तित्व, ईमानदारी, संगठनात्मक कौशल, दक्षता एवं क्षमता को देखते हुए किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक कुमार मिथिलांचल क्षेत्र के अंतर्गत बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित उत्तर बिहार के अन्य जिलों में संगठन को अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने दीपक कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए, आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर दीपक कुमार ने ऐम्पा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव के प्रति साधुवाद, धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उनपर किये विश्वास पर निष्ठापूर्वक, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा पत्रकारहित की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
