Tue. Sep 22nd, 2026
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम बेतिया की उपमेयर गायत्री देवी ने नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया को पत्र देकर जाली प्रमाणपत्र पर अनुसेवक पद पर नियुक्त जुलुम साह के विधि विरुद्ध कर संग्राहक पद पर कार्य करने और करोड़ों रुपये के आर्थिक अनियमितता की जाँच कराकर विधि सम्मत कार्रवाई की माँग की गई है। इस बावत गायत्री देवी उपमेयर ने नगर आयुक्त को पत्रांक 186/ 26 दिनांक 11 जुलाई 2026 प्रेषित किया है। उपमेयर के उपर्युक्त पत्र में कुल छव विंदू पर और पाँचवे व छठे विंदू में तीन उपविन्दू का उल्लेख करते हुए जुलुम साह को अविलम्ब निलंबित कर जनहित में उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित कर जाँच कराने की माँग किया है। मेयर ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि अन्य तथ्यों की जानकारी जाँच समिति के समक्ष दी जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply