Tue. Jul 14th, 2026
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 में लंबे समय से प्रतीक्षित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य के लिए नगर निगम द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पश्चिम करगहिया मुहल्ले में आवागमन की पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा। इस योजना की प्राक्कलित लागत करीब 1.89 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है तथा निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि छह माह तय की गई है। बताया कि 23 जुलाई 26 से 8 अगस्त 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक ई-टेंडरिंग की निर्धारित विधि से ऑनलाइन दावेदारी कर सकते हैं। नगर निगम की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय नागरिकों को वर्षा के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। मेयर गरिमादेवी सिकारिया के अनुसार इच्छुक संवेदक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply