Tue. Jul 7th, 2026
अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा लूट प्रकरण को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा सम्पन्न, निष्पक्ष जाँच की माँग
अमेठी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, अमेठी ने सोमवार को सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया। पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, गौरीगंज से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, कोतवाली, चौक बाज़ार, जीजीआईसी स्कूल, पोस्ट ऑफिस, फल मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
उपर्युक्त पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चढ़ावा से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग किया, जिससे श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास बना रहे। पदयात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, परमानंद मिश्र, प्रवक्ता अनील सिंह, अर्जुन पासी, जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा, नरेंद्र मिश्र, किरन देवी, विजय पासी, सवीना, सर्वेश सिंह, राम लखन शुक्ल, रजवाड़ी पासी, शकील इदरीशी, अशोक शुक्ल,पवन दुबे, शत्रुघ्न सिंह, मो आशिफ, युका राष्ट्रीय समन्वयक सौरभ सिंह, युका जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, गीता सिंह, सुर्ति अवस्थी, मो मतीन, तुलसीराम पासी, राजू पंडित, अरविन्द चतुर्वेदी, अजय सिंह, मनोज कश्यप, सूर्यभान तिवारी, सूर्यमणि ओझा, दया राम सोनी, कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply