Tue. Jul 7th, 2026
नगर निगम बेतिया के वार्ड 8 से 14 तक ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, जन-सुविधाओं का सीधा लाभ
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम बेतिया ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और नागरिक सुविधा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार दिनांक 07 जुलाई 2026 को एक विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया। उपर्युक्त शिविर नगर निगम के वार्ड संख्या 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें नगरवासी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। शिविर में मुख्यतः जन सुविधा और सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की जानकारी दी गईं। वार्ड वासियों के लिए होल्डिंग टैक्स और अन्य निगम शुल्कों को जमा करने की ऑन-द-स्पॉट व्यवस्था की गई। नये मकानों या संपत्तियों के टैक्स स्व निर्धारण के लिए आवेदन त्वरित स्वीकार कर प्रक्रियाधीन किया गया। विभिन्न वार्ड में स्वच्छता व सफाई, जलजमाव और कचरा उठाव से जुड़ी जन-शिकायत अंकित कर उनके त्वरित निवारण का विश्वास दिलाया गया। निगम क्षेत्र के विकास के लिए आम लोगों से नई योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी आमंत्रित किया गया। अन्य विभाग के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र रहे।
नगर निगम की सेवा के साथ-साथ आम जनता की सुविधा के लिए इस सहयोग शिविर में अन्य सरकारी विभागों के भी काउंटर लगाए गए। जमीन-जायदाद, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व सम्बंधी मामलों की जानकारी और परामर्श के लिए स्टॉल लगाया गया। मुफ्त बिजली और सोलर रुफटॉप योजना अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया और शिविर में रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं को सीधे जनता के दरवाजा तक पहुंचाना है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply