Fri. Jul 3rd, 2026

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज प्रखण्ड अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक विद्युतीय स्पर्श की घटना में एक किशोर झूलस गया। बताया गया है कि राजपुर तुमकड़िया पंचायत स्थित बिरती टोला गांव निवासी शंभू पटेल का 14 वर्षीय पुत्र भुलाई पटेल भसुरारी पेट्रोल पंप के पास एक नवनिर्मित घर पर खेलने के क्रम में अचानक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। उपर्युक्त दुर्घटना के पश्चात वहाँ पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गये, लेकिन अधिकांश लोग घायल किशोर की सहायता की जगह मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। इस क्रम में बीच गांव के मनोज कुमार नामक युवक ने मानवता प्रदर्शित करते हुए बिना समय गंवाए एक अन्य युवक की सहायता से गंभीर रुप से झुलसे किशोर को तत्काल अनुमण्डलीय अस्पताल नरकटियागंज पहुंचाया। उसने स्वयं उपचार की व्यवस्था कराया और किशोर के परिजनों को सूचना दिया। अनुमण्डलीय अस्पताल में कर्तव्य निर्वहन कर रहे चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि भुलाई  लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उपचारार्थ जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की स्थिति बेहाल है। वहाँ के लोग मनोज कुमार की तत्परता और साहस की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मनोज घायल किशोर को अस्पताल नहीं पहुंचाता, तो स्थिति खतरनाक व गंभीर हो जाती । यह घटना एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा करता है की लोगों के घर सटाकर हाई टेंशन तार व पोल नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी क्यों लगाती है। लोग दुर्घटना के समय भीड़ लगाने की जगह सहायता करने का प्रयास क्यों नहीं करते हैं। बुरे समय में मानवीय सहायता वास्तविक मानवता है।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply