Sun. Jun 28th, 2026
  1.          
परिजनों ने हत्या का संदेह व्यक्त किया
हृदयानन्द सिंह यादव
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में किराया के कमरा में रहकर अध्ययन करने वाली बीए की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदा से लटका मिला जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उपर्युक्त घटना बेतिया नगर निगम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित एक घर की बताई गई है। मृतका के परिजनों ने मृतका की मौत को आत्महत्या की आशंका से साफ इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या उपरांत शव को फंदा से लटकाने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जाँच की माँग किया है। परिजन बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली मृतका नगर थाना क्षेत्र के पीउनी बाग वार्ड संख्या 22 निवासी 20 वर्षीया इंदु बाला बताई गई है, वह बेतिया शहर में किराया के घर में रहकर बीए की पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगी रही। विगत शनिवार की रात पुलिस ने परिजनों को उपर्युक्त घटना की सूचना दी। तत्पश्चात मृतका इंदुबाला के परिजन वहाँ पहुंचे तो प्रथम तल स्थित कमरा में इंदुबाला का शव पंखा से लटका पाया। मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती, मृतका के बड़े भाई मिथुन के अनुसार इंदु बाला चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी और परिवार उसकी पढ़ाई, उज्ज्वल भविष्य को लेकर काफी आशान्वित रहा। उन्होंने कहा कि उनकी बहन आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती, इसलिए उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या कर शव को फंदा से लटका दिया गया। मृतका इंदुबाला के पिता पेशा से चालक कृष्णा राम ने घटना को संदिग्ध बताया और इंदुबाला मौत काण्ड की निष्पक्ष जाँच की माँग किया है। उनका कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जाँच कर सच्चाई सामने लाया जाए और यदि किसी की संलिप्तता मिले तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। बेतिया पुलिस की मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पहुँच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज  दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य के आधार पर मौत/हत्या के कारणों की जाँच के लिए अनुसंधान की जाएगी। सभी पहलु के दृष्टिगत पुलिस अभी विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply