
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया, पुलिस अनुसंधान कर रही है, स्थिति पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सशक्त
रामनारायण / लक्ष्मी नारायण
- रामनगर : पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखण्ड के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवा की रात्री दो पक्ष का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रामनगर वार्ड संख्या 12 स्थित जोलाहा टोला में दोनों पक्ष संघर्ष पर आमदा हो गये और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने की खबर है। उपर्युक्त घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस के कर्त्तव्य निर्वहन कर रहे दो पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल होने की खबर है। उपर्युक्त घटना की खबर पर रामनगर पुलिस अनुमण्डल की एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल वहाँ पहुँचकर स्थिति नियंत्रित किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी घटनास्थल पहुँच कर स्थिति को देखा, किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका के दृष्टिगत क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्र की ड्रोन कैमरा से निरंतर निगरानी की जा रही है। इस बावत पश्चिम चम्पारण जिला के बगह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, कतिपय तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पदाधिकारियों के अनुसार, विवाद का कारण और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जाँच पुलिस कर रही है।
उपर्युक्त हिंसक संघर्ष में घायल दो व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर पहुँचाया गया और प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हे अच्छी चिकित्सा के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.डी.एस.आर्य ने शनिवार रात्री को दो पुलिसकर्मी व कई अन्य के घायल होने की पुष्टि किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामनगर के दंगा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और क्षेत्र में निरंतर गश्त जारी है। पुलिस विधि-व्यवस्था बनाये रखने को पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर चुकी है।
Post Views: 5
