Sun. May 31st, 2026

 

apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन में विजयी अभ्यर्थियों के साथ उप महापौर गायत्री देवी पश्चिम चम्पारण सांसद डॉ.संजय जायसवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। इस क्रम में बेतिया के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर सार्थक विचार विमर्श किया गया। सांसद श्री जायसवाल ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामना दिया। उन्होंने जनहित एवं नगर विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उप महापौर गायत्री देवी ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, बेतिया के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply