
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही अबोध कन्या से दुष्कर्म की खबर है। बताया गया है कि कन्या शिशु घर के सामने खेलती रही और अचानक गायब हो गई, कुछ देर बाद वह गांव से लगभग 200 मीटर दूर गन्ना के खेत में घायल अवस्था में मिली, मृत मानवीय संवेदना का परिचायक बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि एक युवक ने अबोध से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उपर्युक्त घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। उपर्युक्त कुकृत्य के उपरांत गौनाहा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी युवक को गिरफ्तार न्यायालय को सौंप दिया है।
सूत्र बताते है कि उपर्युक्त अबोध जिसकी आयु 4 वर्ष बताई गई है, अपने घर के सामने शनिवार शाम खेलती रही। इसी क्रम में गांव का युवक उसे अपने साथ ले गया। द्वार से अचानक गायब होने पर परिजन चिंतित हुए। उसे ढूँढने के क्रम में उसके रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही ग्रामीण और परिजन उधर दौड़े, वहां अबोध घायल अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच लिया,इस घटना के पश्चात ग्रामीणों ने भारी आक्रोश देखा गया। गाँव के लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी उसी गाँव का 21 वर्षीय युवक बताया गया है। पीड़िता को तत्काल गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, कर्त्तव्य पर उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार उपरांत पीड़ित को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने पीड़ित की माँ के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट अंतर्गत काण्ड अंकित कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। एसडीपीओ जेपी सिंह के अनुसार आरोपी को न्यायालय को सौंप दिया गया है।
Post Views: 1
