Mon. Jun 15th, 2026
apnibaat.org
बेतिया : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आगामी 06 जून 2026 को सम्पूर्ण भारत में कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन करेगा। उपर्युक्त जानकारी पश्चिम चम्पारण जिला के अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण मुरारी सिंह ने दी।  उन्होंने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कुल 21 शाखा 06 जून 2026 को कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन करेंगे। जिसमें कृषि से सम्बंधित विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, एसएचजी पश्चिम चम्पारण जिला में गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मूर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई, एग्री क्लिनिक-एग्री बिज़नेस अंतर्गत ऋण की स्वीकृति एवं संवितरण की जाएगी। इसके लिए कृषि कार्य में संलिप्त किसान, कृषि उद्यमी, ग्रामीण व्यवसायियों से आग्रह किया गया है कि वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नजदीकी शाखा में सम्पर्क कर अपनी आवश्यकता अनुसार कृषि ऋण के लिए आवेदन दें एवं कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का लाभ उठाएँ।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply