Sat. May 30th, 2026
गुजरात पुलिस के पोस्टमॉर्टम पर परिजनों को संदेह, बेतिया में पोस्टमॉर्टम कराने की माँग
apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण जिला के नगर परिषद नरकटियागंज वार्ड संख्या 12 निवासी विक्रम ठाकुर का इकलौता पुत्र कन्हैया ठाकुर 35 वर्ष की गुजरात में संदिग्ध मौत हो गई। मृतक कन्हैया की पत्नी ने बताया कि उसके पति की हत्या कर दी गई है और उसने मामला में सूक्ष्म अनुसंधान की माँग करते हुए न्याय की दिलाने की माँग किया है। मृत युवक कन्हैया की विधवा संध्या देवी ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व कन्हैया गुजरात के खाबड़ा में ठिकेदार कमरुउल्लाह के साथ इलेक्ट्रिशियन के रुप में काम करने गया। परिजनों ने ठिकेदार पर आरोप लगाया है कि उसने उसका गेट पास तक नहीं बनवाया और चार महीना से मजदूरी का पूरा भुगतान भी नहीं किया। मृतक के पिता और पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात ठिकेदार ने मोबाइल छुपाकर कन्हैया पर चोरी का आरोप लगाया, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। उसकी पत्नी संध्या देवी ने बताया कि कन्हैया लगातार घर आने की बात करता रहा। बताया गया कि 31 मई 2026 को उसके विवाह की वर्षगाँठ बताई जा रही है और उसने फोन पर कहा कि जैसे भी हो वह इस बार घर अवश्य आएगा और परिवार के साथ वर्षगाँठ मनाएगा। अलबत्ता बुधवार की रात अचानक ठिकेदार का फोन आया कि कन्हैया का एक्सीडेंट हो गया है, फिर उस झूठ को छुपाने के लिए बताया गया कि गुटखा खाकर थूकने के क्रम में गिर कर घायल हो गया और अंत में पूरी सेटिंग के बाद बताया गया कि कन्हैया को दिल का दौरा पड़ा है और अस्पताल ले जाया जा रहा है। उसके बाद खबर दिया गया कि उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि कन्हैया का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व हुआ और उसकी एक छव वर्षीय बेटी भी है। मृतक के पिता विक्रम ठाकुर, बड़े भाई संजय ठाकुर व अन्य लोगों ने शिकारपुर थाना पहुँचकर मामला की जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने गुजरात पुलिस व चिकित्सक के प्रतिवेदन (रिपोर्ट) पर संदेह व्यक्त करते हुए, पुनः बेतिया में पोस्टमॉर्टम कराने की माँग किया, शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला गुजरात है, इसलिए वहाँ कि पुलिस से संपर्क करना होगा।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply