Tue. Dec 30th, 2025

वाहन जाँच के क्रम में पुलिस से हाथापाई, दो फरार दो गिरफ्तार

वाहन वालों का पुलिस से उलझने का वीडियो वायरल

apnibaat. org

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया पुलिस अंतर्गत साठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में वाहनकर्मियों की पुलिसकर्मियों से हाथापाई की घटना की चर्चा है। उपर्युक्त घटना का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पुलिस से उलझते दिख रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, साठी थाना में पदस्थापित एसआई अमरजीत कुमार के बयान पर काण्ड अंकित किया है। इसमें चार नामजद आरोपी के अतिरिक्त कुछ अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सतवरिया निवासी राज किशोर साह के पुत्र लड्डू साह और हरिओम साह बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार शाम साठी थाना की पुलिस के सतवरिया पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान के क्रम में एक युवक लड्डू साह पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास करने लगा। भागने के क्रम में वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ प्रारम्भ किया। पुलिस के अनुसार लड्डू साह के कुछ सहयोगी वहां पहुंचे और पुलिस से उलझकर हाथापाई करने लगे। पुलिस का आरोप है कि अभियुक्तों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और चालान काटने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। अचानक हुई अप्रत्याशित घटना से जाँच स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालाकि, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर लिया, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हो गए। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायालय को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला एक गंभीर अपराध है। घटना के सामने आये वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply