Sun. Dec 28th, 2025

पश्चिम चम्पारण जिला के पत्रकार प्रो.अरविंद नाथ तिवारी अटल विभूति सम्मान से विभूषित

बगहा: पश्चिम चम्पारण जिला के वरिष्ठ पत्रकार प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को गुरु फाउंडेशन, रोहतक (हरियाणा) ने अटल विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा, समाजसेवा और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को अबतक दर्जनों राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें 8 विश्वविद्यालय से सम्मानित किया जा चुका है। त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू, नेपाल के हिन्दी विभाग, के. बी. हिन्दी सेवा न्यास, बदायूं, द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, वैश्विक परिपेक्ष्य में राम और रामायण के स्वरूप के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय ,काठमांडू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वीरभाषा सम्मान, हिन्दी साहित्य पीठ, मुरादाबाद ,उत्तर प्रदेश से अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य ज्ञानाक्षर सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है। बिहार प्रेस मेन्स यूनियन और आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply