
apnibaat.org
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज जिस तरह देश और विदेश के सनातनियों को एक मंच पर लाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने विगत 2 वर्षों से लगातार बिना रुके बिना थके देश और विदेश का भ्रमण कर रहें हैं। उसी के तहत मुम्बई से दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रायपुर में रेल्वे स्टेशन के नजदीक संकट मोचन हनुमान मन्दिर में अपने अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच अन्नदाता व पर्यावरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ओमनारायण तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अकलेश जैन, छत्तीसगढ़ महाबली सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के साथ पहुंचे। संकट मोचन हनुमान मन्दिर एवम् गौ शाला के संचालक संयोजक कुबेर राठी के नेतृत्व में उनके साथियों के द्वारा महाराज स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज तथा सभी पदाधिकारियों का पुष्प हारों से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के समय मातृशक्तियो के साथ गौ शाला संचालक कुबेर राठी, राजकुमार राठी, जानकी प्रसाद गुप्ता, पिंकू छाबड़ा, पुरुषोत्तम सिन्हा, संदीप बोहरे, गुरुचरण चंद्रा, मयंक श्रीवास्तव, अरुण साहू, पवन मोहता, लोकेश साहू, विवेक जोशी, संजय यादव, सुभाष अग्रवाल, विजय महेश्वरी, राजी तिवारी, वैभव पाण्डे, अभिनव तिवारी संकट मोचन हनुमान मन्दिर एवम् गौ शाला के अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ थे। इस अवसर पर स्वामी ने एक रहो, नेक रहो का मूल मंत्र दिया। और मातृशक्तियों से कहा की अपने बच्चों को शास्त्र की शिक्षा के साथ शस्त्र की भी शिक्षा दिलवाए। क्योंकि आज के समय में बच्चियों को अपनी सुरक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा जरूरी है। सनातन, संगठन, राष्ट्र और धर्म के बारे में स्वामी जी ने बहुत सी जानकारी साझा किया।गौशाला के भव्य वातावरण और भक्तिमय अवस्था में स्वामी स्वदेशानन्द का अभिनन्दन और स्वागत हुआ।
