गांव डगनिया में संचालित सरपंच एकेडमी में मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि महिलाएं एक आम मजदूर से लेकर राष्ट्रपति सेना राजनीति,वैज्ञानिक शिक्षण खेल डाँक्टर सामाजिक जैसे विभिन्न इलाके में आगे बढकर देश का नाम रोशन कर रही है। अपने अधिकारो को जानने महिलाओ का सम्मान उसके साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने बच्चो में संस्कार व्यवहार कुशल, जागरुक देशभक्ति किसानांे मजदूरो, सैनिको के प्रति सम्मान अच्छे इंसान बनाने में महिलाओ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। बता दे कि सरपंच सुंदर लाल साहू के मार्गदर्शन में निःशुल्क हर सप्ताह चैपाल कार्यक्रम किया जा रहा है। इससे कृषि चिकित्सा शिक्षा जैविक खेती पशुपालन जैसे शिक्षाप्रद कार्यक्रम कर नागरिको को जागरुक करने का प्रयास जारी है।