Tue. Mar 10th, 2026

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज़ाद वेलफेयर सेंटर का योग के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम

apnibaat.org/अनमोल कुमार

गयाजी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था आज़ाद वेलफेयर सेंटर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव सह प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. के. के. क़मर ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. क़मर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर तनाव से गुजर रहा है। ऐसे में योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। डॉ. कमर ने यह भी बताया कि योग और होम्योपैथी दोनों ही प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां हैं, जो बिना किसी दुष्प्रभाव के व्यक्ति को संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशीली चीज़ों से दूर रहते हुए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed