Sat. Jun 21st, 2025

राहुल गांधी का 55 वॉ जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय गौरीगंज में केक काटकर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। मिश्रौली गांव में बड़ी संख्या में उपस्थित दलित परिवार की नारी शक्ति व नौनिहालों के मध्य केक काटते हुए ईशानी सरोज ने कहा कि हम लोग अभी तक अपना केक काटती रही आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटने व जन्म दिन मनाने का अवसर मिला। हम लोगों के बीच अमेठी कांग्रेस के इस ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल जीवन भर याद रहेगा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाएं प्रसन्न और आह्लादित मन से कार्यक्रम में शामिल हुई। गांव में खुशी का वातावरण बना रहा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी के आह्वान पर जन नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून 2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान प्रत्येक माह के 19 तारीख को स्वच्छता अभियान के रुप में मनायेगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि अमेठी के छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन के निर्देशानुसार नेता राहुल गांधी के जन्मदिन 19 तारीख को प्रत्येक माह के सम्बंधित महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान संचालित करेंगे।
अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनोंके साथ,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply