Tue. Mar 10th, 2026
पश्चिम चम्पारण जिला में निम्नवर्गीय लिपिक रवीश पाठक, सेवांत लाभ में पर्सनल कमीशन माँगने के आरोप में निलंबित
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा अनुमण्डल अंतर्गत डीएम एकेडमी बगहा के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक राजेंद्र मिश्र से सेवांत लाभ के भुगतान के निमित्त पर्सनल कमीशन मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के लिपिक को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने निलंबित कर दिया है। उपर्युक्त प्रकारण में तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने निलंबन पत्र निर्गत किया है। उपनिदेशक ने पश्चिम चम्पारण जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी से निम्न वर्गीय लिपिक रवीश पाठक से स्पष्टीकरण की मांग किया। उसमें विभागीय कंट्रोल और कमांड में प्राप्त शिकायत में देवी मंगल सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय बगहा के शिक्षक कुंदन तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी बकाया वेतनादि भुगतान विपत्र प्राप्त होने के बाद भी एक वर्ष एक माह से उसे लम्बित रखा एवं भुगतान के लिए 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई। उपर्युक्त मामला में अकारण भुगतान विपत्र पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने के मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई।  माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को डीएम एकेडमी बगहा के सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षक राजेंद्र मिश्र के सभी सेवांत लाभ भुगतान प्रतिवेदन की मांग किया। इस मामले में भी दोषी कर्मी को चिह्नित करने की मांग की गई। इस मामले में भी स्पष्टीकरण की मांग हुई, लेकिन स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर, विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया। निलंबन अवधि में रवीश पाठक का कार्यालय जिला शिक्षा कार्यालय मोतिहारी सुनिश्चित करते हुए, निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देने का निदेश दिया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed