Mon. Mar 9th, 2026
औषधि निरीक्षक टीम की छापामारी, सभी दवा जप्त
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमंडल मुख्यालय नरकटियागंज नगर परिषद वार्ड संख्या 5 में खोड़ी चौक के पास स्थित एक दवा दुकान में औषधि निरीक्षक टीम ने छापामारी किया। उपर्युक्त जानकारी सुषमा कुमारी, जिला सहायक औषधि नियंत्रक दी। उन्होंने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति संचालित दवा दुकान पर दवाइयों का बिल नही प्रस्तुत किया गया। जिसके कारण दवाएं जप्त कर ली गई। बताया गया है कि तत्पश्चात प्रतिवेदन बनाकार दवाइयों की जब्ती सूची बना ली गई है। सुषमा कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देश व शिकायत के आलोक मे कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 3 सदस्यीय औषधि निरीक्षक टीम गठित की गई। जिसमें सतीश कुमार सिंह ड्रग इंस्पेक्टर नरकटियागंज, नागेंद्र कुमार ड्रग इंस्पेक्टर शहरी, कन्हैया सिंह ड्रग इंस्पेक्टर ग्रामीण, सुमित ड्रग इंस्पेक्टर बगहा व पुलिस बल शामिल रहे। उधर नरकटियागंज से हमारे संवाददाता के अनुसार अनुमंडलीय शहर में एक नहीं कई दुकानें बिना अनुज्ञप्ति संचालित हैं। आखिर औषधि निरीक्षक की टीम को एक दूकान की शिकायत ही क्यों मिली? इतना ही नहीं बिना अनुज्ञप्ति संचालित अन्य दवा दुकान के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नरकटियागंज में यह चर्चा सर्वत्र की जा रही है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed