Sat. Jun 21st, 2025

दहेज में 10 लाख रुपए व 2 धुर भूमि के लिए प्रताड़ना का आरोप

apnibaat.org
नरकटियागंज : नगर परिषद नरकटियागंज के प्रकाश नगर मुहल्ला में मंगलवार की दोपहर दहेज लोभियों के विद्युत् स्पर्शाघात से एक विवाहिता की हत्या करने की खबर है। मृतका प्रिया कुमारी उर्फ भारती (20 वर्ष) बताई गई है। घटना को दुर्घटना का स्वरुप देने की मानसा से ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद विवाहिता के ससुराल वालों ने रेफर कराकर बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। जीएमसीएच के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद ससुराल वाले वहां से फरार हो गए। विवाहिता की मां सरोज देवी ने बताया कि उसकी पुत्री ने लगभग 14 माह पूर्व प्रकाशनगर निवासी आशीष उर्फ राजा से प्रेम विवाह किया। विवाह के कुछ महीने बाद से ही दहेज में 10 लाख रुपए व 2 धुर जमीन के लिए उसे प्रताड़ित की जाने लगा। उसने फोन पर सारी बात बताई, मंगलवार को उसके दामाद ने विद्युत् स्पर्शाघात की जानकारी दी। मायके वाले जब निजी अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी बेसुध पड़ी दिखी, मौत की खबर पर उसके ससुराल वाले भाग निकले। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि विद्युत् स्पर्शाघात से मौत की खबर है। पुलिस पदाधिकारी को जीएमसीएच भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। घटना के बाद से प्रकाश नगर मुहल्ले में चर्चा का बाजार गर्म है। लोगों का क्या जितनी मुंह उतनी बातें, प्रेम विवाह की असफलता की चर्चा भी सरेआम हो रही है। मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार को हरबोड़ा नदी के तट पर सम्पन्न हो गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply