Tue. Mar 10th, 2026
apnibaat.org
बेतिया : बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि दिनांक 02जून 2025 को राहुल कुमार यादव पिता ब्यास यादव, कृतपुर गड्डूपुर वार्ड नं.14 थाना हरसिद्धी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी ने सूचना दिया कि विगत 01 जून 2025 को रात्री 08:45 बजे नानोसती बालू गिट्टी का दूकान बन्द करके अपने वैगन-आर कार से घर लौटने के क्रम में मोहन साह गद्दी से उतर छोटी पुलिया के पास नानोसती जगदीशपुर पथ पर एक अपाचे बाइक पर सवार दो व्यक्ति एवं एक स्कॉर्पियों पर सवार 4-5 व्यक्ति वैगन-आर कार एवं एक मोबाईल एवं 22 हजार रुपये नगद तथा सोने की अंगुठी लूट लिया। तत्पश्चात काण्ड अंकित कर वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए एवं तकनिकी शाखा को सूचना दी गई। अनुसंधान के क्रम में तकनिकी शाखा के सहयोग से स्पष्ट हो गया कि कांड बनावटी एवं झुठा है। वादी की स्वीकृति बयान में बताया गया कि उसने नानोसती दूकान पर अपना मोबाईल छोड दिया तथा उपर्युक्त वैगन-आर कार को मीरा यादव पलनवा मोतिहारी के मार्फत एक लाख रुपये में बेच दिया। इस काण्ड के वादी सह अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायालय को सौंप दिया गया। ऐसा उसने लोन की राशि जमा न करने के नियत से किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed